T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले का लाइव? जानिए पूरी डिटेल्स

You are currently viewing T20 World Cup 2026: कब और कहां देखें भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले का लाइव? जानिए पूरी डिटेल्स

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रिकेट फैंस को एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है, जिसमें भारत की भिड़त वेस्टइंडीज से होने वाली है. सुपर-8 चरण का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.

कब और कहां खेला जाएगा भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबला?

सुपर-8 चरण में भारत और वेस्टइंडीज के बीच यह मुकाबला 1 मार्च 2026 (रविवार) को कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा. मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे होगी, जबकि टॉस आधे घंटे पहले यानी 6:30 बजे होगा.

कहां देखें फ्री में लाइव?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क किया जाएगा. अगर आप मोबाईल और लैपटॉप पर इस मैच को देखना चाहते हैं तो मैच की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी. सब्सक्रिप्शन प्लान के जरिए दर्शक लाइव मैच का मजा ले सकते हैं. इसी के साथ यह मुकाबला डीडी फ्री डिश और डीडी स्पोर्ट्स के चैनलों पर फ्री में प्रसारित किया जाएगा. जहां मैच को लाइव देखने के लिए आपको एक भी रुपये खर्च नहीं करने होंगे.

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाला हाई-वोल्टेज मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. क्योंकि इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी. भारतीय टीम को अगर सेमीफाइनल में पहुंचना है तो उन्हें हरहाल में यह मुकाबला जीतना होगा.

किसका पलड़ा भारी?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 मुकबलों में ओवरॉल रिकॉर्ड देखें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी है. अब तक खेले गए 30 मैचों में भारत ने 19 में जीत दर्ज की है, जबकि 10 बार वेस्टइंडीज को सफलता मिली है. हालांकि टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां कहानी थोड़ी अलग है. अब तक खेले गए 4 मैचों में से 3 में वेस्टइंडीज ने जीत दर्ज की, वहीं सिर्फ एक बार भारत ने जीत दर्ज की.