ट्रंप के एक बयान से थम गई शेयर बाजार की गिरावट? निफ्टी-सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

You are currently viewing ट्रंप के एक बयान से थम गई शेयर बाजार की गिरावट? निफ्टी-सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल

मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव की वजह से शेयर बाजार में हाहाकार मच गया था, लेकिन आज कई दिनों बाद मंगलवार को शेयर बाजार में उछाल देखने को मिला है. कई दिनों से लगातार गिरावट जारी रहने के बाद आज ब्रेक लग गया है. निफ्टी और सेंसेक्स दोनों तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए, लेकिन कुछ ही समय बाद तूफानी तेजी से मामूली नीचे आकर निफ्टी 50 करीब 150 अंक और सेंसेक्स 500 अंकों पर ट्रेड कर रहा है. तो वहीं कई दिनों से लगातार आसमान छूती क्रूड ऑयल की कीमत में भारी कमी देखने को मिली है या यूं कहें कि क्रैश हो गया है. यानी एक ओर शेयर बाजार में उछाल देखने को मिल रही है, तो वहीं कमोडिटी मॉर्केट में गिरावट रही.

निफ्टी 50 की अगर बात करें तो सोमवार को यह एनएसई पर 24,028 पर बंद हुआ, जो आज मंगलवार को 24,280 पर ओपेन हुआ. इसके बाद थोड़ी ऊपर लेकिन बाद में नीचे की ओर ट्रेड करने लगा. लेकिन अभी भी पिछले कारोबारी दिन से ऊपर की ओर ही ट्रेड कर रहा है. आज शेयर बाजार में निवेशकों ने कई दिनों बाद राहत की सांस ली है. क्योंकि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव की वजह से पूरा शेयर लाल हो गया था. निवेशकों में हाहाकार मचा गया था. फिलहाल, इस रुकावट ने निवेशकों के चेहरों पर खुशी लाने का प्रयास किया.