‘अब क्या ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे?’, बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

You are currently viewing ‘अब क्या ट्रॉफी चुराकर घर ले जाओगे?’, बांग्लादेश से हार के बाद मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में पाकिस्तान को 1-2 से हार का सामना करना पड़ा है. मीरपुर में खेले गए मुकाबले में पाक टीम को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की जमकर आलोचना हो रही है. इसी कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामराज अकमल ने पाकिस्तानी टीम और पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तंज कसा है.

मोहसिन नकवी पर भड़के कामरान अकमल

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कामरान अकमल ने टीम की स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि टीम की हालात इतनी खराब हो चुकी है कि अब नीदरलैंड जैसी टीमें भी पाकिस्तान के खिलाफ खेलकर जितना चाहेंगी. अकमल यहीं नहीं रुके, आगे उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर टीम मैदान पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही है और मैच नहीं जीत पा रही है तो क्या अब आईसीसी ट्रॉफी चुरा कर घर ले जाओगे?