FIR Against Actor Prakash Raj: एक्टर प्रकाश राज पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज हुआ है. प्रकाश राज ने एक इवेंट के दौरान रामायण को लेकर ऐसी कहानी सुनाई, कि हर कोई उनकी आलोचना करने लगा और वे ट्रोल होने लगे. प्रकाश राज के खिलाफ इस मामले में क्रिमिनल केस दर्ज हुआ है. जानें क्या बोले थे एक्टर प्रकाश राज?
क्या है मामला?
एक्टर प्रकाश राज ने रामायण की कहानी सुनाते हुए कहा, राम-लक्ष्मण और सीता साउथ की तरफ आ रहे थे. इस दौरान लक्ष्मण ने कहा, राम! हम कितने भाग्यशाली हैं. वो देखिए जंगल. तब राम ने कहा, नहीं ये किसी का खेत है. लक्ष्मण ने फिर पूछा, वहां फल हैं. क्या हम उन्हें खा सकते हैं. राम बोले- हां. तब लक्ष्मण ने पूछा, क्या ये चोरी नहीं होगी? राम ने कहा, नहीं! अगर तुम भूखे हो, तो खा सकते हो. जब राम और लक्ष्मण फल खाने लगे. उसी दौरान शूर्पणखा और रावण आ गए. इस दौरान शूर्पणखा ने अपने भैया से खाना देने की अपील की.
शूर्पणखा और रावण को बताया आदिवासी
शूर्पणखा ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, अपने भैया रावण से कहा, ये लोग भूखे हैं, उन्हें खाना दो. फिर इनसे बात करेंगे. खाना खाने के बाद राम ने लक्ष्मण (लकी) को कहा देखो लकी कुछ आदिवासी (शूर्पणखा और रावण) आए हैं. यह सुनते ही रावण ने कहा, नहीं! हम ही मालिक हैं. प्रकाश राज यहीं नहीं रुके. उन्होंने रामायण को जीएसटी और नॉर्थ-साउथ की डिबेट तक ले गए.