गोवा से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो की फ्लाइट में लैंडिंग के दौरान सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। लैंडिंग के दौरान फ्लाइट में मोबाइल पावर बैंक फट गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोगों के घायल होने की जानकारी है। फ्लाइट नंबर 6e108 बताया जा रहा है। हालांकि घायलों की संख्या अभी बढ़ने की संभावना हैमोबाइल पावर बैंक के फटने से फ्लाइट के अंदर भगदड़ मच गई। इस दौरान इमरजेंसी गेट खुला और वहां से कुछ यात्री नीचे उतरने लगे। इस दौरान मची भगदड़ के दौरान एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला के पांव में चोट आई है जिसे इलाज के जीरकपुर में भर्ती करवाया गया है। इस घटनाक्रम में कुछ और लोगों के भी घायल होने की सूचना है।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर फ्लाइट के अंदर धमाका: गोवा से आ रही थी फ्लाइट, कई यात्री घायल; मची अफरा-तफरी
- Post author:Shivendra Parmar
- Post published:May 5, 2026
- Post category:देश
You Might Also Like
कोलकाता लॉ कॉलेज में गैंगरेप: हाईकोर्ट ने छात्रसंघ ऑफिस बंद करने का दिया आदेश, मूल आरोपी मनोजित की बार काउंसिल से सदस्यता रद्द; CCTV और मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि!
मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी सब्सिडी, , मोदी सरकार ने दिए ₹12,060 करोड़; तेल कंपनियों को भी मिलेगा ₹30,000 करोड़ मुआवजा!