सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 5 माह के मासूम को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया बेंगलुरु, आयुष्मान योजना से होगा मुफ्त इलाज

You are currently viewing सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर 5 माह के मासूम को एयर एम्बुलेंस से भेजा गया बेंगलुरु, आयुष्मान योजना से होगा मुफ्त इलाज

 

मध्यप्रदेश के उज्जैन से मानवता और संवेदनशील प्रशासन की एक बड़ी तस्वीर सामने आई है…
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 5 माह के मासूम बच्चे को बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से बेंगलुरु भेजा गया…
प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से न सिर्फ समय पर एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई… बल्कि आयुष्मान योजना के तहत बच्चे के इलाज और सर्जरी को भी पूरी तरह निशुल्क कराया जा रहा है…

उज्जैन जिले के महिदपुर विकासखंड के ग्राम सनोरिया सुमराखेड़ा निवासी दीपक सिंह राणावत के 5 माह के बेटे यथार्थ सिंह राणावत को जन्म से ही गंभीर हृदय रोग की समस्या थी…
बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर उसे उज्जैन के तेजनकर अस्पताल में भर्ती कराया गया… जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की जांच में जटिल जन्मजात हृदय रोग की पुष्टि हुई…

डॉक्टरों ने तत्काल उच्च स्तरीय सर्जरी की जरूरत बताते हुए बच्चे को बेंगलुरु रेफर करने की सलाह दी…
इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग तुरंत एक्टिव मोड में आया…

कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया…
मासूम यथार्थ को पहले उज्जैन से एम्बुलेंस के जरिए इंदौर लाया गया…
इसके बाद पीएम श्री एयर एम्बुलेंस योजना के तहत एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रूप से बेंगलुरु के नारायणा अस्पताल पहुंचाया गया…

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल ने बताया कि बच्चे का पूरा इलाज और सर्जरी आयुष्मान निरामय योजना के तहत पूरी तरह निशुल्क होगी…

वहीं एयर एम्बुलेंस के नोडल अधिकारी डॉ. आदित्य माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि उपचार प्रक्रिया के दौरान आयुष्मान कार्ड में तकनीकी समस्या आ रही थी…
लेकिन जिला कलेक्टर के निर्देश पर राज्य स्तर पर तत्काल समन्वय कर समस्या का समाधान किया गया…
जिसके बाद समय रहते बच्चे को बेहतर इलाज के लिए रवाना किया जा सका