TMC के बागी सांसदों का लेटर आया सामने, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से फ्रैक्शन की मांग

You are currently viewing TMC के बागी सांसदों का लेटर आया सामने, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से फ्रैक्शन की मांग

 ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) में टूट का तूफान देखने को मिल रहा है. ममता को एक के बाद एक कई बड़े झटके लग रहे हैं. विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी अलग गुट बनाने की पूरी तैयारी कर ली है.बागी सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ बगावती रुख अपनाते हुए लोकसभा में एक अलग गुट (फ्रैक्शन) बनाने की मांग की है. इसको लेकर सभी बागी सांसदों की तरफ से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को एक पत्र भी लिखा गया है, जो अब मीडिया के सामने आया है. इसमें सभी बागी सांसदों के साइन और नाम भी हैं.

बागी सांसदों ने अपने पत्र में संसद के भीतर अपनी एक अलग पहचान और बैठने की स्वतंत्र व्यवस्था देने का अनुरोध किया है. सूत्रों के अनुसार, इन सांसदों का दावा है कि पार्टी के भीतर उनकी आवाज को दबाया जा रहा था. लोकसभा अध्यक्ष अब इस पत्र पर कानूनी और संसदीय नियमों के तहत विचार कर फैसला लेंगे. बागी सांसदों का यह पत्र काकोली घोष दस्तीदार की अगुवाई में लिखा गया है.