सोनम की तरह ही स‍िया ने किया कांड! शादी से पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति को 350 फीट गहरी खाई में ढकेल कर मार डाला

You are currently viewing सोनम की तरह ही स‍िया ने किया कांड! शादी से पहले प्रेमी के साथ मिलकर पति को 350 फीट गहरी खाई में ढकेल कर मार डाला

इंदौर का एक मामला जिसमें लड़की सोन रघुवंशी ने अपने ही पति राजा रघुवंशी को शिलांग में मौत के घाट उतार दिया था. इसके बाद लापता होने का नाटक किया. जब मामला खुला तो हर कोई हैरान रह गया. ठीक सोनम के जैसा ही मामला अब महाराष्‍ट्र से सामने आया है. जहां सिया नाम की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को मौत के घाट उतार दिया.

इस पूरे मामले में बस इतना बदला है कि सोनम ने पति को शादी के बाद मारा था तो वहीं स‍िया ने अपने मंगेतर को शादी से पहले ही मार दिया है.

पुणे लोहागढ़ किले में 24 साल के केतन अग्रवाल की मौत शुरुआत में सभी को सामान्‍य लगी थी. ऐसा इसल‍िए क्योंकि बर्थडे मनाने गए थे. सबको लगा कि यह पूरा हादसा है, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई. लेकिन, जैसे ही जांच हुई पूरा खेल ही पलट गया.

सिया ने शुरुआत में सुनाई थी अलग कहानी

सिया ने शुरुआत में बताया कि ट्रेकिंग के समय फोटो लेते समय केतन का बैलेंस ब‍िगड़ गया था. जिसके कारण वह 350 फीट नीचे खाई में गिर गया. इस घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में था. तो वहीं दूसरी तरफ पुल‍िस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई थी. पुलिस भी शुरुआत में इसे हादसा ही मान रही थी.

लेकिन जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढ़ी पूरी तस्वीर और कहानी ही बदलती गई. जांच के केंद्र में केतन की मंगेतर सिया गोयल और चेतन चौधरी नाम का युवक हैं. जिन्होंने पुलिस को हत्या की आशंका की ओर मोड़ दिया.

पुलिस ने पूरे मामले को लेकर क्‍या कहा?

पुलिस का दावा है कि सिया गोयल का किसी अन्य युवक से प्रेम संबंध था और वह केतन से शादी नहीं करना चाहती थी. आरोप है कि इसी वजह से दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की साजिश रची. जांच में मिले सबूतों और पूछताछ के आधार पर पुलिस ने सिया और उसके कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है.

बताया जा रहा है कि केतन की शादी अगले महीने होने वाली थी और दोनों परिवार विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे. ऐसे में इस खुलासे ने परिजनों को गहरे सदमे में डाल दिया है. पुलिस अब मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है.