उज्जैन। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि मंगलवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल को श्री हनुमान स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। भांग, मेवा और ड्रायफ्रूट से श्रृंगारित कर नवीन मुकुट और मुंडमाला पहनाई गई। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर मंगलवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारी ने गर्भगृह में स्थापित भगवान की प्रतिमाओं का पूजून किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन अर्चन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को चांदी का मुकुट, रुद्राक्ष और मुंड माला धारण करवाई गई। आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि मंगलवार की भस्मआरती में बाबा महाकाल को श्री हनुमान स्वरूप में श्रृंगारित किया गया। भांग, मेवा और ड्रायफ्रूट से श्रृंगारित कर नवीन मुकुट और मुंडमाला पहनाई गई। श्रृंगार के बाद बाबा महाकाल के ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
बाबा महाकाल ने भस्मारती में हनुमान स्वरूप में दिए दर्शन

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 23, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
कर्नाटक में पिछले एक साल से चल रहा राजनीतिक ड्रामा अब खत्म होने की कगार पर है. दिल्ली में हुई हाईकमान के साथ बैठक में नए राजनीतिक समीकरण तय किए गए हैं. इसके साथ ही कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया आज यानी कि 28 मई को अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं. उन्होंने इस बात का ऐलान अपनी कैबिनेट बैठक में किया है. कांग्रेस विधायक अशोक पत्तन के मानें तो डीके शिवकुमार को अब कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है. इसके साथ सरकार के मंत्रिमंडल में भी फेरबदल होने के पूरे आसार हैं. कर्नाटक कांग्रेस इंचार्ज रणदीप सुरजेवाला भी बेंगलुरु में ही मौजूद हैं. कांग्रेस हाईकमान ने यह फैसला कांग्रेस में बगावत रोकने के लिया है. डीके शिवकुमार ने भले ही खुलकर कभी बगावत का ऐलान न किया और हमेशा पार्टी के साथ रहने की बात कही हो. लेकिन समय-समय पर उनके विधायक ये मांग करते रहे हैं कि सरकार गठन के समय तय हुई बात के अनुसार डीके शिवकुमार को सीएम बनाया जाना चाहिए. कई बार ऐसे मौके आए जब लगा कि अब डीके कांग्रेस से बगावत कर सकते हैं. क्यों कर्नाटक में बदला जा रहा सीएम साल 2023 में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को जीत मिली थी. उस समय भी सिद्धारमैया और डीके के बीच सीएम पद को लेकर नोकझोंक हुई थी. इसको देखते हुए तब राहुल गांधी ने रोटेशनल सीएम फॉर्मूला तय किया था. उसके अनुसार 2.5 सिद्धारमैया सीएम पद पर रहेंगे और उसके बाद डीके शिवकुमार सीएम पद पर रहेंगे. हालांकि 3 साल सरकार गठन के बाद यह रोटेशन फॉर्मूला लागू नहीं हो पाया. यही वजह है कि लगभग हर महीने कांग्रेस विधायक दिल्ली में इसको लागू कराए जाने को लेकर डेरा डाले रहते थे. इसके अलावा पार्टी हाईकमान का मानना है कि समय रहते नेतृत्व बदलने से मंत्रियों के खिलाफ पैदा हो रही ‘एंटी-इंकम्बेंसी’ को खत्म किया जा सकता है. मतलब यह कि कांग्रेस अन्य राज्यों की तरह अब बगावत होने नहीं देना चाहती है. यही वजह है कि इस रोटेशनल सीएम फॉर्मूले को लागू किया जा रहा है. कई बार दिए बगावत के संकेत कर्नाटक में पिछले एक साल से सीएम पद को लेकर खींचतान जारी है. यह खींचतान 30 जून 2025 को शुरू हुई थी. जब शिवकुमार के गुट वाले विधायकों ने मांग की थी कि अब डीके को सीएम बनाना चाहिए. हालांकि उस समय बातचीत के जरिए मामला शांत करा दिया गया था. लेकिन यह मामला शांत नहीं हुआ जुलाई आते आते फिर सीएम पद को लेकर चर्चाएं तेज हो गई. इसके बाद सिद्धारमैया और डीके दिल्ली पहुंचे. हाईकमान से मुलाकात के बाद बयान जारी किया गया कि सब कुछ ठीक है. हाईकमान की कोशिश रही कि जैसा चल रहा है वैसा ही चलता रहे. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. नवंबर में ढाई साल पूरे होने के बाद विधायकों ने दिल्ली कूच करना शुरू कर दिया और इस मांग को तेज कर दिया कि रोटेशन फार्मूला लागू किया जाए. हालांकि इन सब के दौरान शिवकुमार सब कुछ ठीक होने और समय का इंतजार करने की बात कहते नजर आए. 26 मई को दिल्ली में हुई हाईकमान की बैठक में तय किया गया कि सिद्धारमैया अपने पद से इस्तीफा देंगे. बैठक के बाद पीसी में ही शिवकुमार की मुस्कान ने बता दिया था कि अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है. ठीक वैसा ही एक दिन बाद ही सिद्धारमैया ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया.
मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही फ्लाइट में बम की धमकी, मचा हड़कंप: वॉशरूम में मिला था धमकी भरा नोट, मुंबई एयरपोर्ट पर करवाई इमरजेंसी लैंडिंग; NSG और बम स्क्वॉड तैनात
