भोपाल। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने के कारण मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश का सिलसिला जारी है। अलग-अलग स्थानों पर बनी तीन मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में नमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानी बुधवार को नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। राजधानी भोपाल में भी बूंदाबांदी के आसार है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके साथ ही अतिरिक्त मराठवाड़ा से लेकर कर्नाटक होते हुए केरल तक एक द्रोणिका बनी हुई है। जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर और इंदौर में बारिश की संभावना जताई है। मंगलवार से बुधवार तक छिंदवाड़ा में 4, मंडला में 3, मलाजखंड में 4, इंदौर में 3.8, धार में 0.6 और बैतूल में 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं तापमान की बात करे तो प्रदेश में सबसे ज्यादा 41.2 डिग्री सेल्सियस तापमान खरगोन में दर्ज किया गया।
मध्य प्रदेश में आज फिर होगी बारिश, अलर्ट जारी

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 24, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
नवरात्रि पर सीएम मोहन यादव ने उज्जैन में किया कन्या पूजन, 121 स्थानों पर 25 हज़ार बेटियों का एक साथ हुआ पूजन; उज्जैन को मिला ₹369.11 करोड़ का विकास पैकेज!
CM मोहन यादव की मंत्रि-परिषद बैठक: प्रदेश में निजी ऑपरेटर के साथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का लिया बड़ा निर्णय, 13 मेडिकल कॉलेजों में 354 नए सीनियर रेसीडेंट पद होंगे सृजित!
