भोपाल। देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। वहीं मध्य प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम के उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। राजधानी भोपाल समेत एमपी के मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। कुछ हिस्सों में आज और कल गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में आज और कल बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में प्रदेशवासियों को गर्मी से राहत मिलेगी। बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट आ सकती है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव होगा। जबलपुर और शहडोल संभाग में गरज चमक के साथ ओलावृष्टि के आसार है। प्रदेश में 2 दिन 37 डिग्री से 42 डिग्री तक तापमान रहने के आसार है।
प्रदेश के कई जिलों में बारिश के आसार, अलर्ट जारी…

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:April 27, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
महू में उपद्रव, चैंपियंस ट्रॉफी की जीत के बाद भड़की हिंसा: 40 से ज्यादा पर FIR; पुलिस ने 13 उपद्रवी किए गिरफ्तार; देवास में हुड़दंग मचाने वाले युवकों का पुलिस ने कराया मुंडन
8 हजार करोड़ के मुआवजे पर तकरार, सरदार सरोवर बांध पर मध्यप्रदेश-गुजरात आमने-सामने: 7,669 करोड़ की मांग पर अड़े एमपी, गुजरात सिर्फ 281 करोड़ देने को तैयार!
