भोपाल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान जारी है। जारी मतदान के बीच मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर सियासी हमला बोला है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन ने कहा यह चुनाव वास्तव में दो मां के सपूत के बीच का है। “एक भारत मां के सपूत नरेंद्र मोदी हैं और दूसरा एक विदेशी मां के सपूत हैं जिन्होंने न गरीबी देखी न कष्ट देखा है”। डॉ यादव ने कहा संविधान में 100 से ज्यादा संशोधन नेहरू खानदान ने किये हैं इसके लिए राहुल गांधी को देश से माफी मांगना चाहिए। सीएम डॉ मोहन यादव ने लोगों से मतदान की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान जरूरी है। खंडवा में मीडिया बातचीत करते हुए कहा की पूरा प्रदेश मोदीमय हो गया है, बीजेपी ये बताने के लिए जानता के बीच गई है। मेरे सब से अपील है की अधिकतम मतदान होना चाहिए और बीजेपी के पक्ष में होना चाहिए। मोदी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार बने।
यह चुनाव वास्तव में दो मां के सपूत के बीच का है, एक भारत मां के और दूसरा विदेशी : सीएम डॉ मोहन यादव
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 7, 2024
- Post category:देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
इंदौर एयरपोर्ट पर पहली बार हुआ स्वदेशी ‘फ्रिक्शन रनवे टेस्टिंग मशीन’ का इस्तेमाल, अब बोइंग 777 जैसे बड़े विमान भी इंदौर में उतर सकेंगे; 25 करोड़ की मरम्मत और हाईटेक मशीन से अपग्रेड हुआ इंदौर एयरपोर्ट
NCERT की नई 8वीं कक्षा की पुस्तक में ‘न्यायपालिका में भ्रष्टाचार’ अध्याय पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी प्रतिक्रिया, CJI सूर्यकांत ने कहा— संस्थान को बदनाम नहीं होने देंगे