उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक तेज रफ्तार वैन की ट्रक से टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, आठ लोग घायल हो गए। बता दें कि वैन खड़े ट्रक से जाकर टकरा गई। उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हादसा जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर उन्हेल-नागदा रोड पर मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुआ। उन्हेल पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि दो लोगों की मौत हो गई, जिनकी पहचान सावित्री बाई (35) और पूजा (12) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित वैन में सवार थे। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया। तीन अन्य का इलाज उज्जैन जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य को छुट्टी दे दी गई।
तेज रफ्तार वैन की ट्रक से टक्कर, 2 की मौत; 8 घायल

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 8, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
मध्य प्रदेश को रेल बजट में मिली 14,745 करोड़ रुपये की ऐतिहासिक राशि: इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर सहित 80 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, ‘कवच’ सुरक्षा प्रणाली से 3572 किमी ट्रैक होगा सुरक्षित
कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामला: इंदौर कोर्ट में आज पेश होगी एसआईटी रिपोर्ट, 18 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई!
