श्री महाकालेश्वर मंदिर में नई दिल्ली से आये भक्त हरीश शर्मा (रिंकू) द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से एक नग चांदी का मुकुट मय नाग व चंद्रमा, 2 नग कुंडल भेंट किए गए। इनका कुल वजन 4178 ग्राम है। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचन्द जूनवाल द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल ने दी। वहीं श्री महाकालेश्वर मंदिर में नागपुर से आये भक्त भूषण गोदले द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित शिवम व्यास की प्रेरणा से लकड़ी पर रजत(चांदी) मण्डित पाटला (चौकी) दान किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई।
बाबा के भक्त द्वारा रजत मुकुट और पाटला दान किया

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:May 27, 2024
- Post category:देश
You Might Also Like
Haryana के इस जिले में अब 10 साल से पुरानी स्कूल बसें नहीं चलेंगी, महेंद्रगढ़ हादसे के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला
Lok Sabha Elections 2024: कौन जीतेगा? कौन जीतेगा? कुरुक्षेत्र मैदान में पोलो और बॉक्सिंग खिलाड़ियों के बीच मुकाबला होगा
