जबलपुर। मध्यप्रदेश के हाईकोर्ट की जबलपुर खंडपीठ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी किया है। जबलपुर से कई नियमित फ्लाइट कैंसिल करने को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जबलपुर एयरपोर्ट पर 450 करोड रुपए खर्च होने के बाद भी सुविधाएं नहीं मिल रही है। जबलपुर से कई जगहों की रेगुलर फ्लाइट को निरस्त किया गया। नागरिक उपभोक्ता मंच की तरफ से रजत भार्गव ने याचिका लगाई है। जबलपुर से नियमित फ्लाइट रद्द होने के कारण विकास बाधित होने का हवाला दिया गया है। याचिका जबलपुर की नियमित फ्लाइट बंद कर ग्वालियर, इंदौर और भोपाल की फ्लाइट बढ़ाने की बात कही गई है। मामले में चार सप्ताह के अंदर हाईकोर्ट ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से जवाब मांगा है। जानकारी दिनेश उपाध्याय, याचिकाकर्ता के वकील ने दी।
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को नोटिस जारी
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 1, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
डेढ़ माह से लापता जबलपुर का उज्जवल चौधरी: बहनों की अपील—“भाई, घर लौट आओ… हमें तुम्हारी बहुत याद आती है”; बहनें शिवानी और रागनी 3 हजार से ज्यादा पोस्टर चिपका चुकीं!
मध्यप्रदेश में तीन दिन में पहुंचा मानसून, सिर्फ भिंड बाकी; भारी बारिश का अलर्ट, मौसम का मिज़ाज पूरी तरह बदल गया है!