धार। भोजशाला ASI सर्वे का आज 78वां दिन है। ASI की 10 सदस्यीय टीम 30 मजदूरों के साथ सुबह 6.00 बजे सर्वे के लिए भोजशाला पहुंची। आज शुकवार होने के चलते टीम 12 बजे तक ही सर्वे समाप्त कर बाहर निकल आएगी। इसके बाद मुस्लिम समाज के लोग भोजशाला परिसर में 1:00 बजे से 3:00 बजे तक नमाज अदा करेंगे। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा मुसलमानों को शुक्रवार को भोजशाला में नमाज पढ़ने की अनुमति है। वहीं मंगलवार को हिंदुओं को पूजा करने की अनुमति दी गई है। उसी के तहत आज मुस्लिम 1:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक यहां पर नमाज अदा करेंगे। सर्वे के दौरान पुलिस के त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम है। इलेक्ट्रॉनिक गैजेट मोबाइल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। हिंदू , मुस्लिम याचिकाकर्ता की मौजूदगी में ये सर्वे किया जा रहा है। वहीं कल भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने दावा किया था कि, उत्तर पश्चिम भाग में मिट्टी हटाने के दौरान 11 अवशेष प्राप्त हुए हैं। जिसमें 6 बड़े और पांच छोटे अवशेष हैं। जिन्हें आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम के द्वारा संरक्षित किया गया है। भोजशाला मुक्ति यज्ञ के संयोजक गोपाल शर्मा ने इन पिलर बेस खंबो के अवशेष पर बनी आकृतियां कलाकृतियां को सनातनी होने का दावा किया है। वही मुस्लिम याचिकाकर्ता के अनुसार उत्तर, पश्चिम क्षेत्र में मिट्टी हटाने का काम किया गया। दक्षिण क्षेत्र में क्लीनिंग का काम चला है। स्मारक के अंदर की तरफ की क्लीनिंग और ब्रशिंग की गई है। इसके साथ ही ड्राइंग बनाने का काम हुआ, जिसमें कोई विशेष अवशेष नहीं मिले।
भोजशाला में मिले 11 अवशेष, हिंदू पक्ष का दावा- आकृतियां-कलाकृतियां सनातनी

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 7, 2024
- Post category:मध्यप्रदेश
You Might Also Like
ईरानी डेरे के सरगना राजू ने खुद को बताया प्रॉपर्टी डीलर, बोला- गरीबों की मदद करता हूं
इंदौर के लिए किसी से भी झगड़ सकता हूं, चाहे मुख्यमंत्री ही क्यों न हों: कैलाश विजयवर्गीय; राऊ विधानसभा में 8 करोड़ की सड़क परियोजना का हुआ भूमिपूजन, विजयवर्गीय बोले- इंदौर मेरी आत्मा में बसता है!
