दिल्ली . CM अरविंद केजरीवाल को अभी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से CM केजरीवाल को राहत नहीं मिली है. अदालत ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है. अदालत ने अरविंद केजरीवाल को 3 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में रखे जाने का आदेश सुनाया है. अदालत ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ-साथ विनोद चौहान की न्यायिक हिरासत भी 3 जुलाई तक बढ़ा दी है. दोनों को ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया था. आबकारी नीति घोटाले में दोनों की न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें अदालत में पेश किया गया था. कथित शराब घोटाले में सीएम केजरीवाल दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं. राउज एवेन्यू कोर्ट के इस आदेश के बाद केजरीवाल को फिलहाल अभी आगे भी तिहाड़ जेल में ही रहना होगा. ED ने CM अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया था. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ED के वकील ने कहा कि विनोद चौहान ने अभिषेक बोइनपल्ली के जरिए 25 करोड़ रुपये के कविता के पीए से लिए थे. यह पैसे गोवा चुनाव की खातिर लिए गए थे. बता दें कि विनोद चौहान को मई के महीने में गिरफ्तार किया गया था.
केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 3 जुलाई तक बढ़ी

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 19, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
रेलवे में इनोवेशन की नई मिसाल: पंचवटी एक्सप्रेस बनी देश की पहली मोबाइल बैंकिंग सुविधा वाली ट्रेन, ‘Innovative and Non-Fare Revenue Ideas Scheme (INFRIS)’ के तहत शुरू की गई सुविधा
MP में ठंड का कहर जारी: कोहरा, ठंडी हवाएं और बूंदाबांदी की संभावना, 20 से 22 दिनों तक शीतलहर का असर…
