आज 26 जून को अर्जुन कपूर अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस बीच मलाइका ने एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने एक्स ब्रेकअप के बाद एक्टर को जन्मदिन की बधाई तो नहीं दी, पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर जरूर किया है। जो उनके फैंस को समझने में दिक्कत आ रही है कि आखिर एक्ट्रेस कहना क्या चाहती हैं। मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है उन्होंने उसमें लिखा है, “मुझे ऐसे लोग पसंद हैं जिन पर मैं आंखें बंद करके और पीठ दिखाकर भरोसा कर सकूं।” अब मलाइका और अर्जुन के फैंस दोनों इस पोस्ट को अर्जुन कपूर के बर्थडे से कनेक्ट कर रहे हैं और कहा जा रहा है कि दोनों ने इस तरह से अपने ब्रेकअप को कंफर्म किया है। मलाइका और अर्जुन कपूर पिछले 5 साल से एक दूसरे के साथ सीरियस रिलेशनशिप में थे। कपल को लेकर खबर थी कि वह जल्द शादी कर लेंगे। ऐसे में दोनों के ब्रेकअप की खबरें आईं और अब अर्जुन कपूर के बर्थडे पर मलाइका अरोड़ा का ये पोस्ट खलबली मचा रहा है।
अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने बर्थडे विश नहीं किया
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 26, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
शिवसेना और मुंबई पुलिस के बाद आब टी-सीरीज के निशाने पर कुणाल कामरा, पैरोडी विवाद में फंसे: टी-सीरीज ने जारी किया नोटिस, कुणाल बोले – “कठपुतली बनना बंद करो!”
OTT Release This Week: ‘तस्करी’ से लेकर ‘मस्ती 4’ तक… इस हफ्ते OTT पर धमाल मचाने आ रही ये फिल्में और सीरीज, होगा फुल एंटरटेनमेंट