सुपरहिट फिल्म इंडियन का सीक्वल इंडियन 2 आ रहा है जिसका ट्रेलर रिलीज हो गया है। काफी समय से फिल्ममेकर शंकर की इस फिल्म का इंतजार किया जा रहा था और अब फाइनली ट्रेलर आ गया है। ट्रेलर की शुरुआत होती है एक वॉइस ओवर से। कैसा देश है ये, पढ़े लिखों के लिए काम नहीं, काम है तो पगार नहीं। टैक्स भरो पर फैसिलिटी नहीं। चोर, चोरी करता रहेगा और अपराधी भी अपराध करता रहेगा। इस दौरान दिखाई जाती है कि देश में कैसे लोगों के पास काम नहीं है, कहीं बच्चों को पढ़ाने के लिए फैसिलिटी नहीं।तभी कहा जाता है कि इन सबका विनाश करने वालों के लिए एक हन्टिंग डॉग आना चाहिए। इसके बाद होती है कमल की एंट्री जो कई अवतार में दिखते हैं। वह जबरदस्त एक्शन सीन भी कर रहे हैं जिन्हें देखना फैंस के लिए ट्रीट होगा। 1996 में आईं इंडियन की बात करें तो उसमें कमल के साथ मनीषा कोइराला, उर्मिला मातोंडकर और कस्तूरी भी थे। कमल के वहीं 2 किरदार थे सेनापति और चंद्रू का। ए आर रहमान का म्यूजिक था जो काफी हिट था। यह फिल्म तेलुगू और हिंदी में भी रिलीज हुई थी। हिंदी में फिल्म का नाम हिन्दुस्तानी था।
कमल हासन की फिल्म Indian 2 का ट्रेलर रिलीज

- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 28, 2024
- Post category:मनोरंजन
You Might Also Like
मां के जनाज़े में नहीं जा सके अदनान सामी! अदनान सामी का भावुक खुलासा: पाकिस्तान ने वीजा देने से किया इनकार; वीडियो कॉल पर देखा मां का जनाज़ा!
भारत की धमाकेदार जीत! पाकिस्तान को 6 विकेट से हराकर लिया 2017 की हार का बदला, 42.3 ओवर में ही 241 रन का लक्ष्य हासिल कर पाकिस्तान को किया धराशायी ; देशभर में खुशी का माहौल, CM यादव ने ट्वीट कर दी बधाई
