रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह चौहान ने जड़ा दमदार शॉट, बाउंड्री पार गई गेंद

You are currently viewing रविंद्र जडेजा की बॉल पर शिवराज सिंह चौहान ने जड़ा दमदार शॉट, बाउंड्री पार गई गेंद

मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार को क्रिकेट का रोमांचक मुकाबला देखने को मिला. भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) बल्लेबाजी तो केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) बल्लेबाजी करते नजर आए. जडेजा की बॉल पर केंद्रीय मंत्री ने दमदार शॉट जड़ा और बॉल को बाउंड्री के पार पहुंचा. ये देखकर मैदान में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनकी हौंसलाअफजाई की.

जडेजा सांसद खेल महोत्सव शामिल हुए

दरअसल, सोमवार को रायसेन में सांसद खेल महोत्सव का भव्य समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए क्रिकेटर रविंद्र जडेजा रायसेन पहुंचे थे. इसके साथ ही वे एक रोड शो में मौजूद रहे. यहां पहुंचकर उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया. जडेजा ने संबोधित करते हुए कहा कि मुझे सच में ऐसा लग रहा है, जैसे इंटरनेशनल मैच देखने आया हूं. इतनी भीड़ और आप लोगों का प्यार, इसके लिए दिल से धन्यवाद. इस खेल महोत्सव के समापन कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत जनप्रतिनिधि शामिल हुए.