नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणामों से पहले इलेक्शन कमीशन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि इस बार के चुनावों में मतदाताओं ने कई रिकॉर्ड कायम किय हैं। सीईसी ने कहा कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर वोटिंग की है। सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि इस बार 31 करोड़ महिलाओं ने वोटिंग की है, जो पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि घर से ही वोटिंग करने का भी रिकॉर्ड बना है। सीईसी ने कहा कि भारत ने लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ 20 लाख महिलाओं सहित 64 करोड़ 20 मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया। यह आंकड़ा G7 देशों के मतदाताओं का 1.5 गुना और यूरोपीय संघ के 27 देशों के मतदाताओं का 2.5 गुना है। सीईसी ने कहा कि चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक काम के कारण इस बार कम पुनर्मतदान सुनिश्चित हुआ। हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे, जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे और 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में थे।
चुनाव नतीजों से पहले इलेक्शन कमीशन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
- Post author:Jantantra Editor
- Post published:June 3, 2024
- Post category:अभी अभी / देश / मध्यप्रदेश
You Might Also Like
MP Monsoon Update: रीवा, शहडोल, जबलपुर में तेज बारिश, उज्जैन में मौसम साफ; 13 अगस्त से नया लो-प्रेशर सिस्टम सक्रिय, MP में फिर लौटेगी झमाझम बारिश!
इंदौर के निपानिया में तड़के 4:20 बजे आग का तांडव, 7 दुकानें जलकर खाक: शॉर्ट सर्किट बना तबाही की वजह, 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू